फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth missing for five days, family worried

Shravasti News: पांच दिन से युवक गायब, परिजन परेशान

Tue, 24 Mar 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 24 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Youth missing for five days, family worried
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के तिलक नगर निवासी संतोष चौरसिया(35) पांच दिनों से लापता हैं। वह 20 मार्च को घर से बैंक जाने की बात कहकर निकले थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे हैं। उनका मोबाइल 22 मार्च को अयोध्या के नया घाट के पास पड़ा मिला था, जिसके बाद से अनहोनी को लेकर परिजन परेशान हैं और घर में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

तिलकनगर निवासी अनिल चौरसिया ने बताया कि उनके बड़े भाई संतोष के मोबाइल नंबर पर कई बार फोन करने पर उनका मोबाइल बंद मिला। अयोध्या के नया घाट के पास लावारिस हालत में संतोष का मोबाइल पड़ा मिला। जिसे यातायात सिपाही ने नया घाट थाने को सौंप दिया। नया घाट पुलिस ने कोतवाली भिनगा पुलिस को इसकी सूचना दी। इस घटना के बाद से पूरा परिवार संतोष के साथ अनहोनी होने की आशंका से परेशान है। उन्होंने बताया कि भिनगा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर भाई को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed