फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Women are writing a new chapter of progress: DM

तरक्की की नई इबारत गढ़ रहीं महिलाएं : डीएम

Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women are writing a new chapter of progress: DM
प्राधानमंत्री का संबोधन सुनते डीएम व महिलाएं।- - फोटो : प्राधानमंत्री का संबोधन सुनते डीएम व महिलाएं।-
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनाया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की नई इबारत गढ़ रही हैं। समाज से लेकर देश के विकास तक में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व उनकी प्रगति के लिए शासन प्रशासन की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। इस दौरान परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार, डीपीओ पीके दास, संरक्षण अधिकारी मिथिलेश सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिला ग्राम प्रधान, जीजीआईसी भिनगा की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed