फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman jumped into the canal, died

महिला नहर में कूदी, मौत

Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Woman jumped into the canal, died
श्रावस्ती। खाना बनाने को लेकर बुधवार को तुलसीपुर निवासी दंपती में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने पत्नी को फटकार लगा दी। जिससे नाराज महिला ने सरयू नहर में छलांग लगा दी। जिसका शव गिलौला के हरिहरपुर गांव के निकट पुलिस ने नहर से खोज निकाला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी सूरज पुत्र रामप्रघट की खाना बनाने को लेकर पत्नी रुकमणी (30) से कहासुनी हुई थी। इसके बाद सूरज ने रुक्मणी को फटकार लगाई थी। इसके बाद सूरज अपने काम पर चला गया था। शाम को जब सूरज वापस लौटा तो रुक्मणी घर से नदारद थी। जिसके द्वारा आसपास सहित रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता न चल सका।
विज्ञापन

वहीं गुरुवार देर शाम गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर स्थिति मुख्य सरयू नहर में एक महिला का शव ग्रामीणों को उतराता दिखाई पड़ा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने गिलौला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जिसके हाथ पर सूरज की पत्नी गुदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलौला पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। लाश मिलने व हाथ पर गोदना का सोशल मीडिया पर वीडियो देख मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने महिला की पहचान रुक्मणी के रूप में की। गिलौला पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed