फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman from Mumbai found corona infected

मुंबई से आई महिला मिली कोरोना संक्रमित

Thu, 02 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Woman from Mumbai found corona infected
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक महिला इकौना के मिश्रौलियां में कोरोना संक्रमित पाई गई। यह महिला मुंबई से 28 जून को आई थी। उसे होम क्वारंटीन में रखा गया था। 29 जून को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण धीरे धीरे जिले में बढ़ता जा रहा है। इसके चलते गैर प्रवासी लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं प्रवासियों में अभी भी संक्रमण की पुष्टि ज्यादा हो रही है। गुरुवार को लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट के अनुसार इकौना के मिश्रौलिया निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। यह महिला 28 जून को ट्रेन से मुंबई से आई थी।
विज्ञापन

आते ही महिला को होम क्वारंटीन में रखा गया था। 29 जून को उसका सैंपल लिया गया था जो पॉजिटिव पाया गया। इसी के बाद महिला को लेवल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मिश्रौलिया की ओर आने जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

648 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में कुल 6766 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके सापेक्ष 6118 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें से 6054 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव तो 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें से 648 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में वर्तमान में 16 मरीज एक्टिव हैं। जिनका इलाज चल रहा है। अब तक बनाए गए कंटेनमेंट जोन में कुल 13 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। इस संबंध में सएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि संक्रमण से बचने का उपाय कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना है। इसलिए अपने घरों में रहकर नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed