Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Weekly shutdown ineffective, shops remain open

Shravasti News: बेअसर रही साप्ताहिक बंदी, खुली रहीं दुकानें

Tue, 14 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 14 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Weekly shutdown ineffective, shops remain open
​भिनगा के अंजुमन मार्केट की खुली दुकानें। - फोटो : ​भिनगा के अंजुमन मार्केट की खुली दुकानें।
श्रावस्ती। जिला प्रशासन ने भिनगा नगर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की है। फिर भी बंदी का असर कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं प्रशासन भी बंदी को पूरी तरह से लागू करने में असफल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मजदूर तबके को एक दिन का आराम मिल सके इसके लिए आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकान व प्रतिष्ठान को सप्ताह में एक दिन बंद रखने का आदेश डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने दिया है। सोमवार को इलेक्ट्रानिक्स व हार्डवेयर की दुकान हो या फिर कपड़े व जूता चप्पल की दुकान सभी खुली नजर आई। दुकानों पर सामान्य दिनों की तरह ही काम होता दिखा। इससे दुकान पर काम करने वाले मजदूरों को पूरे सप्ताह काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का कराया जाएगा पालन
भिनगा नगर क्षेत्र के बाजार में साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। यदि कोई दुकानदार साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - आशीष भारद्वाज, एसडीएम भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed