फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Wall collapsed in storm, girl and young man died

आंधी में गिरी दीवार, बालिका और युवक की मौत

Wed, 03 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed in storm, girl and young man died
जमुनहा (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र मल्हीपुर में बुधवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान कलकलवा गांव में दीवार गिरने से एक बालिका की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मल्लीपुर लाया गया जहां से एक युवक को बहराइच रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्लीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलकलवा निवासी पेशकार वर्मा ने मेंथा की फसल काटी थी। पेराई के लिए फसल टंकी के निकट फैलाई गई थी। इसी बीच शाम को तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन

मेंथा की फसल को भीगने से बचने के लिए उसकी पुत्री आराधना (12) अपनी बहन रिंका (15), विशाल (28) पुत्र रामनरेश वर्मा, अतीश (5) पुत्र राकेश वर्मा, सोहनी (7) पुत्री राकेश वर्मा, अंकिता (15) पुत्री संजय वर्मा निवासीगण कलकलवा व पुताना (10) पुत्री पवन वर्मा निवासी भिठिहा चीनी मिल बहराइच तथा विवेक (10) पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी हाड़ा, कोतवाली नानपारा बहराइच उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अचानक भरभराकर दीवार गिर गई जिससे सभी उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान आराधना की मौत हो गई। शेष घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्लीपुर लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण विशाल को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक मल्लीपुर देवेंद्र पांडेय ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। वहीं परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि किशोर का शव अभी गांव नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed