फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vehicles are getting damaged due to bad roads

Shravasti News: खस्ताहाल सड़कों से खराब हो रहे हैं वाहन

Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are getting damaged due to bad roads
मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग पर गिरा बाइक सवार।  -संवाद
गिरंट बाजार। तराई की सड़काें के नवीनीकरण और उन्हें गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन की ओर से हर साल करोड़ों रुपये जारी किए जाते हैं। बावजूद इसके जिले की कई सड़कें अब भी खस्ताहाल हैं। कुछ सड़कों पर जहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, तो कुछ सड़कों पर सिर्फ गिट्टियां ही बची हैं। यही नहीं, सड़कों पर जगह-जगह बजड़ियां बिखरी पड़ी हैं, जिनके चलते प्रतिदिन दर्जनों वाहन चालक गिरकर घायल होते रहते हैं। खस्ताहाल सड़कों के चलते वाहन भी जर्जर हो रहे हैं, गैराजाें में चालकों की जेब ढीली हो रही है। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई एक रिपोर्ट...
विज्ञापन



बदला चौराहा-नानपारा मुख्य मार्ग स्थित खान चौराहे से कटिलिया जाने वाली सड़क वर्षों से खस्ताहाल है। यह सड़क चमारनपुरवा, बभनपुरवा, पिपरहवा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क पर सिर्फ बड़े-बड़े रोड़े व बजड़ियां बची हैं। राहगीर सुनील कश्यप व निरंजन शर्मा ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



मल्हीपुर चौराहे से बहराइच जिले के बाबागंज को जोड़ने वाली सड़क भी गड्ढों की चपेट में है। मल्हीपुर चौराहे पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते प्रतिदिन दर्जनों बाइक सवार गिरकर घायल होते रहते हैं। वाहन भी जर्जर हो रहे हैं। राहगीर मनोज पाठक, राजेश पाठक व त्रिलोकी आदि ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके, सड़क की मरम्मत कराने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर से महादेवा सलारपुर होते हुए मनवरिया दीवान, मनवरिया भोजा होते हुए बहराइच जिले के नवाबगंज विकासखंड को जोड़ने वाली सड़क भी गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बजड़ियां व गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, जिन पर फिसलकर वाहन चालक घायल होते रहते हैं। राहगीर पिंकू मिश्रा व देवेंद्र कुमार ने बताया कि नवाबगंज को सीधे जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग का प्रयोग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग करते हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed