{"_id":"5fa6c8008ebc3e5fac5aba4f","slug":"two-smugglers-arrested-with-two-kilos-of-hemp-srawasti-news-lko5491183186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है।
इकौना थाना प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित शुक्रवार रात हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान इकौना के चिचड़ी धर्मकांटा के पास उन्हें दो लोग आते दिखे। संदेह के आधार पर जब थानाध्यक्ष ने उन्हें रोका तो दोनों भागने लगे।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी इकौना कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी पप्पू चौधरी के पास से पुलिस ने एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया।
विज्ञापन
जबकि दूसरे युवक की पहचान इकौना के ही मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी विनोद सोनी के रूप में हुई। जिसके कब्जे से पुलिस ने 800 ग्राम गांजा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध इकौना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाद में दोनों को जेल भेजा गया है।