फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two madrasas demolished by bulldozers in shravasti who built on government land

Shravasti News: सरकारी जमीन पर बने मदरसों के खिलाफ अभियान जारी, बुलडोजर से ढहाए गए दो मदरसे

Thu, 19 Jun 2025 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 04:35 PM IST
सार

श्रावस्ती में सरकारी जमीन पर बने मदरसों के खिलाफ अभियान जारी है। प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलवाकर दो मदरसे ढहा दिए। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...

विज्ञापन
Two madrasas demolished by bulldozers in shravasti who built on government land
सरकारी जमीन पर बने दो मदरसे बुलडोजर से ढहाए गए। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में सार्वजनिक भूमि पर एवं बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर ऐसे मदरसों पर बुलडोजर चला। टीम ने जमुनहा तहसील क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि पर बने दो मदरसों को ध्वस्त कराया।

विज्ञापन


जमुनहा तहसील क्षेत्र के बेगमपुर गांव के मजरा बघमरी में गाटा संख्या 884, रकबा 0.016 खाद गड्ढा की भूमि पर मदरसा बना था। यह अशरफिया इजहारुल उमूल के नाम से संचालित था। इसके अलावा हसनपुर के गाटा संख्या 73, रकबा 0.016 खलिहान की भूमि पर भी मदरसा बना था। यह गौसिया जियाउल कुरान के नाम से संचालित था। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। इन दोनों मदरसों को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, कानूनगो रामधीरज तिवारी, लेखपाल सुरेंद्र प्रताप थारू सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed