फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two arrested with two kilos of charas

Shravasti News: दो किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with two kilos of charas
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शनिवार रात ऑपरेशन धर पकड़ अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को दो किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली प्रभारी शनिवार रात हमराहियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने ऐलहवा स्थित कोडरी घाट पुलिया के पास से संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो 500 ग्राम चरस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल राष्ट्र के थाना भगवानपुर अंतर्गत महतिनिया निवासी इरफान उर्फ जमाल पुत्र बरसाती उर्फ सलीम के रूप में हुई।
विज्ञापन

वहीं भिनगा कोतवाली पुलिस ने ही भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित अंटा तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 500 ग्राम चरस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गोडियनपुरवा निवासी रंगी लाल यादव पुत्र केतार के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भिनगा कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed