{"_id":"6887c7c42dd70b5c5b0b44c8","slug":"two-arrested-for-making-pistol-shravasti-news-c-104-1-srv1002-113037-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तमंचा बनाते दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तमंचा बनाते दो को दबोचा
Tue, 29 Jul 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
तमंचा बनाने के आरोपी। -संवाद
श्रावस्ती। एसओजी टीम ने कटरा पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को दो लोगों को तमंचा बनाते दबोचा। पुलिस ने उनके पास से निर्मित, अर्धनिर्मित तमंचा, कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव ने सूचना पर कटरा थाना प्रभारी शंभू सिंह के साथ वीरपुर-बलरामपुर मार्ग स्थित तिलकपुर के मजरा पथरहवा स्थित एसडी इंटरप्राइजेज में छापा मारा। यहां दो लोग तमंचा बनाते मिले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलरामपुर जिले के पनहिया बरांव निवासी सुखदेव गौतम व भिनगा के ग्राम उदईपुर चितईपुर निवासी विजय कुमार के तौर पर हुई। उनके पास से पुलिस ने तीन निर्मित, सात अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। बताया कि सुखदेव के विरुद्ध बलरामपुर में तीन व विजय कुमार के विरुद्ध इकौना व भिनगा में एक-एक केस पहले से दर्ज है।