{"_id":"64b6c9dbec436b9f4c081d42","slug":"twelve-anms-cmos-and-mlas-handed-over-appointment-letters-srawasti-news-c-104-1-slko1050-481-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: श्रावस्ती को मिलीं बारह एएनएम, सीएमओ व विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: श्रावस्ती को मिलीं बारह एएनएम, सीएमओ व विधायक ने सौंपे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आर से प्रदेश में 1523 एएनएम की नियुक्ति की गई है। जिन्हें लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसी के क्रम में मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिले को मिली बारह एएनएम को श्रावस्ती विधायक व सीएमओ ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस दौरान श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल करना पुण्य कार्य है। भाजपा सरकार नवयुवकों व नवयुवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में रोजगार के अवसर खुल रहे हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से भर्तियां हो रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में एएनएम का चयन किया गया है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यक्रम में और गति मिलेगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस दौरान विधायक व सीएमओ डाॅ. एपी सिंह ने ललिता देवी, मुन्नी देवी, श्वेता द्विवेदी, संगीता देवी, रेनू मलिक, निधि, मंजू, प्रतिभा पाल, प्रिया राजभर, सोनू एवं सरस्वती त्रिपाठी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त एएनएम के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी अभय प्रताप नवनियुक्त एएनएम सहित अन्य मौजूद रहे।