{"_id":"602aa90c8ebc3ee8ed397ce0","slug":"tributes-paid-to-the-martyrs-of-pulwama-attack-srawasti-news-lko564902020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में देश के 40 लाल शहीद हो गए थे। जिनकी याद में रविवार को सिरसिया के मोतीपुर कला के मजरा रनियापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन समर्पित किए गए। वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले में आई दैवीय आपदा में लापता रनियापुर निवासी पांच लोगों के सकुशल वापस लौटने के लिए प्रार्थना की गई।
सिरसिया विकास क्षेत्र के थारू बाहुल्य गांव मोतीपुर कला के मजरा रनियापुर में रविवार को बैठक हुई। इसमें सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में आई दैवीय आपदा में रनियापुर के पांच लोग लापता हो गए थे। जिनके सकुशल घर वापसी के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान लापता श्रमिकों के परिवारीजनों को भरण-पोषण दिलाने व उन्हें मुआवजा दिलाने को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान वहां मौजूद मूली आदिवासी जनजाति कल्याण संस्थान के अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने कहा समिति की तरफ से पांचों परिवार के सदस्यों को पांच-पांच हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। वहीं 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में शहीद अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर थारू जनजागृति संस्थान के राकेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, राम करतार राणा, ईश्वर दीन चौधरी, चीपु राम, राम जी सहित पांचों श्रमिक परिवार के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।