{"_id":"68ec08850401821495019601","slug":"traders-are-dumping-fertilizers-by-showing-shortage-rakesh-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114879-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमी दिखाकर खाद डंप कर रहे हैं व्यापारी : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमी दिखाकर खाद डंप कर रहे हैं व्यापारी : राकेश
Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
किसान महापंचायत में मौजूद राकेश टिकैत व अन्य। - संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर। खाद किल्लत पर किसानों को संगठित होने की जरूरत है। खाद किल्लत के दौरान किसानों पर लाठी चार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर पत्रकार का अकाउंट बंद कर दिया गया। व्यापारी शार्टेज दिखाकर खाद डंप कर रहे हैं और फिर किसानों को ब्लैक में दे रहे हैं। ये बातें रत्नापुर में आयोजित महापंचायत में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि बिजली को प्राइवेट किया जा रहा है और आगरा में टोरेंटो कंपनी बिजली बिल देने के बाद भी किसानों के रुपये काट ले रही है। अफगानिस्तान हमारा मित्र है, बाघा बार्डर खुल जाए तो किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, हमारा माल सीधे अफगानिस्तान, पकिस्तान, कजाकिस्तान जा सकता है। अभी कराची आता है फिर गुजरात के पोर्ट पर उतरता है। सरकार ने यहां लड़ाई करवा रखी है और गुजरात का व्यापारी लाभ उठा रहा है।
महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि विपक्ष को डराकर तोड़ दिया। विपक्ष आपस में लड़ाई कर रहा है और सरकार की बात कर रहा है। डरा हुआ विपक्ष देश में तानाशाहों को जन्म देता है। आगे देश में तानाशाह व बड़े उद्योगपतियों का कब्जा होगा, इनसे डटकर मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन
कहा कि वैचारिक क्रांति के लिए आए हैं, विचार से उत्पन्न क्रांति ही दुनिया परिवर्तन लाती है। सड़क में लगने वाली सामग्री बाजार रेट पर लेंगे, लेकिन किसान की जमीन 2013 के सर्किल रेट पर लेंगे। आंदोलन करोगे को मुकदमा होगा, पैर में गोली मारी जाएगी, तो क्या देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है।
सभी लोग संगठन को मजबूत करो, एक बड़े आंदोलन की फिर जरूरत पड़ेगी। गांव-गांव अपना संगठन बनाओ, मीटिंग करवाओ। मुठभेड़ में हमेशा पैर में गोली लग रही है, पूरे प्रदेश में भाषा अलग-अलग है, लेकिन मुठभेड़ एक ही है। इस दौरान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजपाल वर्मा, अनुज सिंह, उमाशंकर मिश्रा, कशिन बिहारी वर्मा, ह्दयराम, अजय चौधारी, प्रमोद शर्मा व सुधा पांडेय आदि मौजूद रहीं।