{"_id":"68168a181016a7cfed05fa76","slug":"three-players-of-the-district-will-show-their-strength-in-the-national-kho-kho-competition-shravasti-news-c-104-1-srv1004-111020-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के तीन खिलाड़ी
Sun, 04 May 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 04 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत बिहार राज्य के पटना में चार से नौ मई तक राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विगत दिनों में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। चयनित खिलाड़ियों में मोहम्मद आलम, अरविंद कुमार यादव व इरसाद अली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा के खो-खो प्रशिक्षक जगेसर सैनी को टीम मैनेजर के रूप चयनित किया गया है।