फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: पहले दिन ही करोड़ों की बारिश, 'दृश्यम 3' से 'बॉर्डर 2' तक; इन फिल्मों ने उड़ाया गर्दा

Sat, 03 Oct 2026 06:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 06:30 AM IST
सार

Opening Day Collection 2026: इस साल अभी तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी हैं, जिनमें से कुछ ने पहले दिन ही करोड़ों की कमाई कर टॉप 10 में अपनी जगह बना ली। अब इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' भी शामिल हो गई है।

विज्ञापन
Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection
2026 ओपनिंग डे कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
साल 2026 के नौ महीने अभी तक जा चुके हैं और इन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े स्टार्स, बड़ी फ्रेंचाइजी और चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी। अब अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही इस रेस में अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3 - द कन्क्लूजन' भी शामिल हो गई है।

 
  • फिल्म ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी।
  • इसका फायदा इसके ओपनिंग डे कलेक्शन में भी साफ देखने को मिला।
  • रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई की।
  • फिल्म ने पहले दिन देशभर में नेट 66.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा।
  • इसके अलावा फिल्म ने ओवरसीज 15 करोड़ रुपये कमाए, जिसे मिलाकर वर्ल्डवाइड इसने 95.10 करोड़ रुपये कमा लिए।

इसके साथ ही अब यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई। वहीं ओवरऑल इसने 'जन नायकन' और 'पैराडाइज' समेत कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल किया।

आइए जानते हैं कि 2026 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों के बारे में...
Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection
धुरंधर द रिवेंज - फोटो : X
1. धुरंधर: द रिवेंज
2026 का देशभर में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने का रिकॉर्ड 'धुरंधर: द रिवेंज' के नाम है। आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज के दिन ही दुनिया भर में 205.2 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2025 में आया था।
Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X
2. टॉक्सिक
लिस्ट में दूसरा नाम यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' का है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगस्त में रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका काफी बज बन गया था, जिसका असर यह हुआ कि ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 136.2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली थी। यश के साथ फिल्म में नयनतारा, कियारा और हुमा कुरैशी समेत कई सितारे नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection
पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
3. पेद्दी
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेद्दी' जून में रिलीज हुई थी। आईएमडीबी के अनुसार, राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 117.2 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया था और नंबर तीन पर अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
Opening Day 2026 drishyam 3 border 2 dhurandhar the revenge mirzapur the movie to toxic box office collection
फिल्म 'द राजा साब' - फोटो : सोशल मीडिया
4. द राजा साब
प्रभास की 'द राजा साब' ने 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी और आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 100.6 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया। फिल्म में संजय दत्त और निधी अग्रवाल भी अहम भूमिका में नजर आईं।



5. दृश्यम 3 - द कन्क्लूजन
अब इस रेस में पहले ही दिन अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर 'दृश्यम 3' भी शामिल हो गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 95.10 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही यह फिल्म इस साल ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed