फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Child bit a wire and died of electrocution.

Shravasti News: बच्चे ने तार को दांत से काटा, करंट लगने से मौत

Sat, 03 Oct 2026 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Child bit a wire and died of electrocution.
इकौना। ग्राम पंचायत टंडवा महंत में शुक्रवार शाम पंखे का तार मुंह से काटने पर चार वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। टंडवा महंत निवासी संतोष कुमार का बेटा सुमित (04) घर में खेल रहा था। पास में फर्राटा पंखा चल रहा था। खेलते समय उसने पंखे का तार मुंह में रखकर दांत से काट दिया। तार कटते ही वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आननफानन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ भरत पासवान ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed