{"_id":"68168aae630dac853708f374","slug":"three-players-of-the-district-will-show-their-strength-in-the-national-kho-kho-competition-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111021-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में तीन घायल
Sun, 04 May 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 04 May 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। कटरा बाईपास पर बाइक व ई-रिक्शा की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां से एक को रेफर कर दिया गया।
बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के खपरी पुर निवासी मंशा राम (23) शनिवार को बाइक से अपनी भाभी सुनीता देवी (26) व क्षेत्र के उदयराज पुरवा निवासी सोना देवी (38) के साथ दवा कराने के लिए इकौना आ रहे थे। मंशाराम जैसे ही कटरा बाईपास पर पहुंचे, तभी ई रिक्शा से उनकी टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीनों लोग मार्ग पर ही गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी इकौना लाया गया। सोना देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया।