{"_id":"69ebbb6a431a3a94660fa605","slug":"three-people-were-booked-for-illegal-sale-of-petrol-and-diesel-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119688-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री पर तीन पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री पर तीन पर कार्रवाई
Sat, 25 Apr 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पूर्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल की अवैध बिक्री तथा भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि विभागीय कर्मियों व पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान ग्राम सिसवा निवासी कमरूदीन के पास से 15 लीटर पेट्रोल जरीकेन में बरामद हुआ है। वहीं, प्रिंस कुमार गुप्त के किराना की दुकान से आधे लीटर व एक लीटर के पानी की बोतल में पेट्रोल बरामद हुआ। साथ ही सिरसिया क्षेत्र के तेंदुआ रतनपुर गांव में राजेश कुमार यादव के किराना की दुकान से लगभग पांच लीटर पेट्रोल जरीकेन में बरामद किया गया है। बरामदगी के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन