{"_id":"6ad263ca1d8cdd964c0bddcd","slug":"three-doctors-found-absent-during-chc-inspection-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123859-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीएचसी निरीक्षण में तीन चिकित्सक मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीएचसी निरीक्षण में तीन चिकित्सक मिले नदारद
Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बृहस्पतिवार को भिनगा सीएचसी का निरीक्षण किया। तीन चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में ओपीडी, औषधि वितरण, प्रसव कक्ष और जन्म प्रमाणपत्र व्यवस्था देखी। डॉ. राधिका रंजन विश्वास और डॉ. सफीकुर रहमान उपस्थित मिले। फार्मासिस्ट इश्तियाक अहमद दवाओं के वितरण व उपलब्धता संबंधी अभिलेखों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रसव कक्ष में रनिंग वाटर की सुविधा भी नहीं मिली।
डॉ. अर्चना अनुपस्थित थीं, जबकि डॉ. साहित्य वर्मा और डॉ. प्रीतम पांडेय 12 अक्तूबर से गैरहाजिर मिले। एएनएम रीना कुमारी अनुपस्थित थीं। एएनएम अनिता राय ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किए। फार्मासिस्ट ने उनकी शाम की ड्यूटी बताई।