{"_id":"6ad271ee979c8018be0d1545","slug":"solar-lights-prove-a-boon-children-are-able-to-study-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123872-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सोलर लाइट बनी वरदान, बच्चे कर रहे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सोलर लाइट बनी वरदान, बच्चे कर रहे पढ़ाई
Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
गिलौला। अर्नब तूफान के दौरान चली तेज आंधी से गिरे विद्युत पोलों के चलते अभी भी कई गांवों की बिजली बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में इन गांवों में सोलर लाइट वरदान का काम कर रही है और ग्रामीण युवा सोलर लाइट के नीचे पढ़ाई करते दिख रहे हैं।
गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेंगड़ीगूलर में बृहस्पतिवार रात गांव निवासी सोनू, पप्पू, शुभम, पूजा, विवेक, अमन, कन्हैया, बबलू आदि छात्रों को सोलर लाइट के नीचे पढ़ाई करते दिखे। सोलर लाइट के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चे कक्षा आठ से 12 वहीं तक के रहे। बच्चों से सोलर लाइट के नीचे पढ़ाई को जब सवाल किया गया तो सभी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल न होने से शिक्षण कार्य पिछड़ रहा है। ऐसे में हम सभी इकट्ठा होकर सोलर लाइट के प्रकाश के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं।