फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Three arrested with country and raw liquor

देशी व कच्ची शराब के साथ तीन दबोचे

Fri, 27 Aug 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with country and raw liquor
श्रावस्ती। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 94 शीशी देशी शराब व 25 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु एसपी अरविंद कुमार मौर्य के आदेश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध जिला पुलिस व आबकारी विभाग की टीमों की ओर से छापा मारा जा रहा है। इसी के क्रम में आबकारी निरीक्षक भिनगा अब्दुल कैस, आबकारी निरीक्षक जमुनहा अरबिंद कुमार सिंह ने सिरसिया पुलिस के साथ मिल कर बदलपुर गांव में छापा मारा। जहां से टीम ने गांव निवासिनी अनोखा देवी को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं गिलौला पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा राजापुर खुर्द गांव में छापा मारकर दद्दन पांडे के कब्जे से 94 शीशी देशी शराब बरामद की। वहीं इकौना पुलिस ने ने सेमगढ़ा के मजरा केवटनपुरवा में छापा मारा। जहां से टीम ने गांव निवासी बंडल को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed