{"_id":"6ae4dfe45291ec95840e142e","slug":"the-audience-became-emotional-after-watching-the-enactment-of-sita-haran-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124188-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Fri, 30 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
कटरा। राम जानकी मंदिर परिसर में चल रही रामलीला के सातवें दिन कलाकारों ने सीता हरण प्रसंग का मंचन किया। माता सीता का विलाप देखकर कई दर्शक भावुक हो गए। कथा व्यास पंडित वेदमनी पांडेय ने प्रसंग का वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि रावण के कहने पर मारीच ने सोने के हिरण का रूप धारण किया और सीता की कुटिया के पास विचरण करने लगा। माता सीता के आग्रह पर भगवान राम हिरण को पकड़ने गए। राम के बाण से घायल मारीच ने उनकी आवाज में लक्ष्मण को पुकारा। सीता के आग्रह पर लक्ष्मण भी राम की खोज में चले गए। इसी बीच रावण साधु का वेश धारण कर कुटिया पहुंचा और माता सीता का हरण कर पुष्पक विमान से लंका ले गया।