{"_id":"6ae4df7535a927c28704b982","slug":"vigilance-is-the-biggest-weapon-to-protect-against-crime-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124175-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सतर्कता ही अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सतर्कता ही अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार
Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
इकौना/कटरा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को महामाया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खरगौरा बस्ती में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मां की तबीयत खराब होने से पाठशाला में वर्चुअली जुड़े सीओ इकौना भरत पासवान ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग आदि की जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक अंजली वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और उपनिरीक्षक मनोज निषाद ने यातायात नियमों के बारे में बताया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य पारुल मिश्रा, नेहा यादव, रितिका शाहू, आरती रावत आदि मौजूद रहीं।
सतर्कता बचाव की कुंजी
- सोशल मीडिया पर निजी जानकारी न डालें और अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।
- प्रोफाइल फोटो व सोशल मीडिया पर मजबूत पासवर्ड लगाएं।
- फोन पर किसी द्वारा बैंक कर्मी बताए जाने पर भी ओटीपी साझा न करें।
- पुलिस अधिकारी, कस्टमर, क्राइम ब्रांच के नाम से आने वाली कॉल से डरें नहीं, पुलिस को सूचना दें।
- ऑनलाइन खरीदारी करते समय लुभावने वादों से बचें, ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
छात्राओं ने पूछे सवाल
सवाल- अगर कोई फोन पर धमकाए तो क्या करना चाहिए। छात्रा- अंजू देवी
जवाब- कोई भी अधिकारी फोन कर आपको डरवाता नहीं है। ऐसे फोन आने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।
सवाल- सोशल मीडिया हैक होने पर क्या करना चाहिए और कैसे बचाव करें। छात्रा-दिव्या मिश्रा
जवाब- सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करें। इस्तेमाल करते समय फर्जी लिंक व एपीके फाइल पर क्लिक करने से बचें।
सवाल- छेड़छाड़ या अश्लील टिप्पणी करने पर क्या करना चाहिए। छात्रा- दिव्या व आकांक्षा मिश्रा
जवाब- तत्काल वीमेन पावर लाइन 1098 पर शिकायत दर्ज करवाएं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और आरोपी को सबक सिखा दिया जाएगा।
सवाल- डिजिटल अरेस्ट क्या होता है और कैसे बचें। छात्रा- सुधना बेगम
जवाब- अगर कोई फोन पर खुद को अधिकारी बताए और आपके परिचित के फंसने की धमकी दे। साथ ही रुपये की मांग करे तो ये डिजिटल अरेस्ट है। ऐसा होने पर नजदीकी थाना या 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।