फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Thieves stole mobile phones, cash and jewellery from three houses.

Shravasti News: चोरों ने तीन घरों से मोबाइल, नकदी व आभूषण किया पार

Tue, 28 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 28 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole mobile phones, cash and jewellery from three houses.
राजू के घर के बाहर बिखरा सामान व बक्सा।
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदरखा बुजुर्ग के मजरा बेहननपुरवा व महतौपुरवा में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों से नकदी, आभूषण व मोबाइल पार कर दिए। सुबह चोरी की जानकारी होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बेहननपुरवा निवासी राजू सोमवार रात खाना खाने के बाद परिजनों के साथ घर के सामने बरामदे में सो रहे थे। इस दौरान पहुंचे चोरों ने तकिए के नीचे से कमरे की चाबी उठा ली और कमरे का ताला खोल कर बक्सा उठा ले गए। राजू ने बताया कि चोर बक्से में रखा चांदी का एक पायजेब, एक जोड़ी पायल, दो चांदी की अंगूठी व नौ हजार नकद उठा ले गए। चोरों ने आंगन में सो रहे गांव निवासी जुबेर के घर से भी कमरे में रखा मोबाइल उठा ले गए। दो घरों में चोरी के बाद चोर बगल के गांव महतौपुरवा पहुंचे और शिवप्रसाद यादव के घर में रखा मोबाइल उठा ले गए। सुबह जब सभी सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed