फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   10-day NCC training camp begins.

Shravasti News: 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर शुरू

Sun, 20 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 20 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
10-day NCC training camp begins.
अशोक कुमार बनवारी देवी डिग्री कॉलेज में एसएससी प्र​शिक्षण के दौरान कैडेटों को जानकारी देते अ​धि
श्रावस्ती। स्थानीय अशोक कुमार बनवारी देवी डिग्री कॉलेज में रविवार को 10 दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कर्नल अनुराग गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के 550 कैडेट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कैडेटों को जिले के भौगोलिक क्षेत्र से परिचित कराने के साथ विभिन्न ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। सूबेदार मेजर विनय घोष ने बताया कि एनसीसी ''सी'' प्रमाण पत्र धारकों को सेना की भर्तियों में वरीयता मिलती है। कुछ निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले कैडेटों को सीधे अधिकारी स्तर के साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलता है, जिससे उन्हें लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती।
विज्ञापन

कर्नल अनुराग गंगवार ने कहा कि एनसीसी शारीरिक व मानसिक संतुलन के साथ सामाजिक सरोकारों, परोपकार, आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार जैसी जीवनोपयोगी गतिविधियां सिखाती है। इस दौरान एडीएम अधिकारी गौरव तिवारी, ट्रेकिंग जेसीओ सुविक गुरुंग, सीएचएम दिलीप, विष्णु प्रताप सैनी, रोहिणी मिश्रा, बृजेश कुमार व प्रताप चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अशोक कुमार बनवारी देवी डिग्री कॉलेज में एसएससी प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को जानकारी देते अधि

अशोक कुमार बनवारी देवी डिग्री कॉलेज में एसएससी प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को जानकारी देते अधि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed