फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   There is no electricity for two days, the substation has been shut down

Shravasti News: दो दिन से बिजली नहीं, ठप कराया उपकेंद्र

Mon, 01 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 01 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity for two days, the substation has been shut down
कटरा उपकेंद्र पर हंगामा करते ग्रामीण।  - संवाद
वीरपुर। दो दिन से जारी अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार रात फूट पड़ा। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर राजा व चिरैधापुर के सैकड़ों ग्रामीण कटरा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं, उपकेंद्र से दूसरे क्षेत्रों की आपूर्ति भी बंद करवा दी।
विज्ञापन


आपूर्ति बंद होने से कटरा बाजार के भी सैकड़ों लोग उपकेंद्र पहुंच गए। नवीन माडर्न थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर प्रदर्शन बंद करवाया और आपूर्ति बहाल करवाई। प्रदर्शन कर रहे मोहम्मदपुर राजा निवासी सुधाकर शुक्ला, विष्णु तिवारी व मजले प्रधान आदि ने बताया कि गांव में दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब है।
विज्ञापन


वहीं फ्यूज भी लगातार उड़ रहा है, इससे दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सभी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कटरा की आपूर्ति बंद होने पर पहुंचे श्रावस्ती मंडल अध्यक्ष मनोज दूबे व नवीन चौधरी ने अधिकारियों से बात कर मोहम्मदपुर राजा का फ्यूज सही कराया, जिसके बाद सभी स्थानों की बिजली आपूर्ति बहाल हुई और हंगामा खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed