फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The rites with education in schools

विद्यालयों में शिक्षा के साथ मिलता संस्कार

Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
The rites with education in schools
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को प्रेरणा लक्ष्य हासिल कराने के उद्देश्य से बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी में प्रेरणा ज्ञानोत्सव शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रेरणा ज्ञानोत्सव शिक्षा चौपाल के दौरान जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। विद्यालयों में बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ संस्कृति व संस्कार सिखाया जाता है। जिससे नौनिहालों का बुनियादी ढांचा मजबूत होता है। बीईओ हरिहरपुररानी अखिलेश यादव ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों व विकास खंड के विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्तीकरण की जानकारी दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी आरपी चौधरी ने विकास खंड के 20 प्रेरक बच्चों व विकास खंड में कायाकल्प तथा शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एआरपी अनूप श्रीवास्तव ने दीक्षा ऐप तथा रीड एलांग ऐप व लिंग विभेदीकरण, मिशन प्रेरणा व शारदा योजना पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शिक्षक दिनेश मिश्रा ने प्रेरणा गीत के माध्यम से अभिभावकों को विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिक्षक संजय कुमार एवं तीरथराम ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, अंकित श्रीवास्तव, डॉ. वीके गौरव, वर्तिका रावत, नीतू यादव, सुधा कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बच्चों ने मोहा मन
कटरा / गिलौला। इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज परिसर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। खंड शिक्षाधिकारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडे तथा खंड विकास अधिकारी इकौना सतीश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित अभिभावक के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुषमा त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, कनक लता, मंजू यादव शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे। वहीं गिलौला के प्राथमिक विद्यालय हरनामार में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें श्रावस्ती विधायक ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना काल के चलते विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों को समुचित शिक्षा नहीं दी जा सकी। अब करीब दस माह बाद विद्यालय खुले हैं। ऐसे में अभिभावक अपने पाल्य को शिक्षा के लिए विद्यालय भेजें। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी भारत भूषण जायसवाल सहित क्षेत्र के सभी शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। इसी क्रम में सिरसिया के जूनियर हाईस्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने रंगांग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed