{"_id":"626d6de95f10810bd257422d","slug":"the-district-will-develop-with-hundred-crores-srawasti-news-lko628574528","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ करोड़ से होगा जिले का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ करोड़ से होगा जिले का विकास
विज्ञापन
रिसिया में राजकीय स्वर्ण जयंती पौधशाला में कार्यक्रम में भूमि पूजन करते सांसद।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिला पंचायत की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में 99.92 करोड़ की लागत से विकास कराने को मंजूरी मिली। इसमें 15 करोड़ केंद्रीय व राज्य वित्त का पैसा है। जबकि 84.92 करोड़ मनरेगा योजना के तहत लेवर बजट को अनुमोदन दिया गया है।
जिला पंचायत विकास योजना के अंतर्गत जिले में विकासात्मक कार्य कराया जाता है। इसके लिए जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अध्यक्ष दद्दन मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस बैठक में विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत सदस्य सहित ब्लॉक प्रमुखों ने प्रतिभाग किया। बैठक में केंद्र व राज्य वित्त के तहत मिले पंद्रह करोड़ की लागत से कार्यों को मंजूरी दी गई है।
इसमें जिला पंचायत की आय सुदृढ़ करने के लिए दुकान निर्माण सहित आवागमन के लिए सड़क व अन्य कार्य कराएं जाएंगे। जबकि बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष के लिए 84.92 करोड़ रुपये के लेवर बजट को भी अनुमोदन दिया गया है। इससे गांव पंचायतों में सड़क पटाई, ताला निर्माण, ओपेन जिम, पार्क सहित अन्य कार्य होंगे। जबकि लाइन डिपार्टमेंट द्वारा कराए जाने वाले कच्चे कार्यों के दम पर आने वाले खर्च का भुगतान इससे किया जाएगा। इस मौके पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी सहित कई अन्य अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन विभागों ने मनरेगा से दिया कार्य का प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग ने नए मार्गों पर पटरी निर्माण के लिए दो करोड़ की कार्य योजना दी है। इससे 59701 मानव दिवस का सृजन होगा। भूमि संरक्षण इकाई कृषि ने 21.457 लाख रुपये की कार्य योजना दी है। इससे 8288 मानव दिवस का सृजन होगा। वन विभाग ने एक करोड़ बीस लाख 28 हजार 862 रुपये की कार्य योजना दी है। सरयू नहर खंड प्रथम बलरामपुर ने आठ करोड़ दस लाख, चित्तौढ़ गढ़ बांध निर्माण खंड बलरामपुर ने छह करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये श्रम पर खर्च करने का प्रस्ताव मनरेगा योजना के तहत दिया है।