{"_id":"65d656a226139340b40f5896","slug":"testimony-in-court-for-the-first-time-through-video-conferencing-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103677-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पहली बार गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पहली बार गवाही
Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला जज न्यायालय में बुधवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहली बार गवाही हुई। नई व्यवस्था में पहली गवाही देवरिया निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की हुई। इसी के बाद अब गैर जिले में तैनात या फिर सेवानिवृत्त अधिकारियों से इसी के माध्यम से गवाही होगी।
न्यायालयों में समय से गवाहों के न आने के कारण मुकदमों का निस्तारण तेजी से नहीं हो पा रहा था। इसलिए उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिले के सभी न्यायालयों में दूर क्षेत्र में रहने वाले गवाहों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही लेने का आदेश दिया था। इसी क्रम में बुधवार जिला सत्र न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहली गवाही देवरिया जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सेवानिवृत उपनिरीक्षक योगेंद्र यादव से हुई। वह वर्ष 2020 में सिरसिया थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में हुई हत्या के मामले में जांच अधिकारी थे। उनकी गवाही को जिला सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने दर्ज किया। जिला शासकीय अधिवक्ता केपी सिंह बताते है कि इस नई व्यवस्था से दूर क्षेत्र से आने वाले गवाहों को लाभ होगा। वहीं केस निस्तारण तेजी से होगा।