फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Teenager dies after tractor overturns during ploughing

Shravasti News: खेत जोताई के समय पलटा ट्रैक्टर, किशोर की मौत

Tue, 21 Jul 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 21 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after tractor overturns during ploughing
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के नगई गांव में रविवार की शाम खेत जोताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट जाने से ट्रैक्टर चला रहा किशोर इसके नीचे आने से दब गया। गंभीर हालत में किशोर को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रामपुर बस्ती के मजरा नगई गांव निवासी अफजल खान (16) मजदूरी पर ट्रैक्टर चलाते थे। रविवार की शाम वो तेंदुवा बराव गांव में खेत की जोताई करने गए थे। जोताई के दौरान ऊंची मेड़ पर ट्रैक्टर चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया और अफजल खान उसके नीचे दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर अफजल को बाहर निकाला। इस दौरान अफजल की सांस चल रही थी। परिजनों उसे इलाज के लिए मिरजापुर लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण के बाद किशोर की मौत की पुष्टि कर दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है। टीम भेजकर जानकारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed