फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Take steps to stop mother-child ratio

Shravasti News: मातृ-शिशु दर को रोकने के लिए उठाएं कदम

Wed, 13 Dec 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 13 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Take steps to stop mother-child ratio
श्रावस्ती। वीएचएनडी सत्र पर मानक के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही अधिकारी व कर्मचारीगण अवकाश लें। टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो। इसमें लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम कृतिका शर्मा ने दिए। उन्होंने कहा कि जिले में मातृ व शिशु मृत्यु दर अधिक है। इसे रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एएनएम व आशा के कार्यों की समीक्षा करें। आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का पंजीकरण व ऑपरेशन शत-प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इकौना में संस्थागत प्रसव कम है। इसपर ध्यान दें। वीएचएनडी सत्रों का सुपरविजन ब्लॉक स्तर पर करें। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उसे फालोअप करें। उन्हें आवश्यकता अनुसार जांच व दवा दें। संयुक्त जिला चिकित्सालय में एनआरसी में सैम बच्चों का चिह्नित कर भर्ती करें। बैठक का संचालन डीपीएम राकेश गुप्ता ने किया। बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डाॅ. एपी सिंह, सीएमएस डाॅ. राम गोपाल, डाॅ. वीके श्रीवास्तव, डाॅ. संत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed