{"_id":"6a8742ab4d668810c40dcf1d","slug":"sweets-to-get-costlier-for-raksha-bandhan-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122547-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रक्षाबंधन पर महंगी होगी मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रक्षाबंधन पर महंगी होगी मिठास
Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान
गिरंट बाजार/तुलसीपुर। जिले में चंद दिनों के भीतर चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं। चीनी अब 65 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इसका सीधा असर भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर पड़ने की आशंका है। मिठाइयों की मिठास कम हो सकती है और बहनों के पर्स पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई दुकानदारों ने अभी से अपने दामों में बढ़ोतरी कर दी है। चीनी के दामों में आए उछाल का असर मिठाई दुकानदारों की बिक्री पर भी पड़ा है। दुकानदार बिक्री घटने की बात कह रहे हैं। लगभग 20 दिन पहले चीनी 43 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। अब यह 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। कुछ दुकानदार बाहर से आपूर्ति घटने को इसका कारण बता रहे हैं। वहीं, कुछ रक्षाबंधन को लेकर मुनाफाखोरी के लिए चीनी महंगी करने की बात कह रहे हैं।
इनसेट-
बढ़े मिठाइयों के दाम
हरदत्तनगर गिरंट में मिष्ठान दुकान चलाने वाले वाशु विश्वास ने बताया कि चीनी महंगी होने का असर सभी मिठाइयों पर पड़ा है। 43 रुपये प्रति किलो मिलने वाली चीनी में 22 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे यह अब 65 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके चलते मिठाइयों के दाम मजबूरन बढ़ाने पड़े हैं। 220 रुपये प्रति किलो मिलने वाला छेना अब 250 रुपये में बिक रहा है। अन्य मिठाइयों में भी लगभग 20 रुपये से 30 रुपये की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
आमदनी में गिरावट
बदला स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के पास होटल चलाने वाले सतीश चंद पाठक ने बताया कि चीनी महंगी होने से मिठाई और चाय के दाम बढ़ाने पड़े हैं। इसका सीधा असर उनके मुनाफे पर पड़ रहा है। ग्राहक दुकान पर आते हैं, लेकिन दाम पूछने के बाद सामान नहीं खरीद रहे हैं। अगर चीनी के दाम नहीं घटे तो रक्षाबंधन पर भी कारोबार प्रभावित रहेगा।
ग्राहक करते हैं नोकझोंक
मिर्जापुर चौराहे पर दुकान चलाने वाले अतीक अहमद ने बताया कि पहले थोक में चीनी 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही थी। अब यह 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही है। ग्राहक खरीदारी के समय दाम सुनकर नोकझोंक करते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है। उन्होंने सरकार से चीनी के दाम घटाने की अपील की है। चीनी महंगी होने से उनका व्यापार भी घटा है।