फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Students showed talent in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in science exhibition
अलक्षेंद्र इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माडल प्रस्तुत करते छात्र - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अल्बर्ट आइंस्टीन के नोबेल पुरस्कार पाने के सौ वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को श्री अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अलक्षेंद्र कांत सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने की। इस दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं को पोषण अभियान पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल ने कहा कि अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व के जाने माने वैज्ञानिक थे। उन्होंने साधारण रिलेटिविटी की थ्योरी को विकसित किया। विज्ञान के दर्शन शास्त्र को प्रभावित करने के लिए भी इनका नाम प्रसिद्ध है। अल्बर्ट आइंस्टीन का विश्व में सबसे ज्यादा नाम द्रव्यमान, ऊर्जा के समीकरण व सूत्र के लिए जाना जाता है। आधुनिक समय में भौतिकी को सरल बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन

सन 1921 में अल्बर्ट आइंस्टीन को उनके आविष्कारों के लिए नोबल पुरस्कार से नवाजा गया। अल्बर्ट आइंस्टीन ने कड़ी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। इनको गणित में भी बहुत रुचि थी। इन्होंने भौतिकी को सरल तरीके से समझाने के लिए बहुत से आविष्कार किए जोकि लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। इस मौके पर प्राचार्य ज्योति प्रकाश पांडे, डॉ. महेंद्र प्रताप भारती सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed