फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strengthen the academic environment in the school: Principal

विद्यालय में मजबूत करें पढ़ाई का माहौल : प्राचार्य

Thu, 01 Oct 2026 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the academic environment in the school: Principal
डायट में आयोजित प्र​शिक्षण में कलाकृति तैयार करते ​शिक्षक।
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में बुधवार को 10 दिवसीय बैगलेस डे आनंदम प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के साथ उनका अभ्यास कराया गया। डायट प्राचार्य रामप्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गतिविधियों को विद्यालयों में लागू करने पर ही इसका उद्देश्य पूरा होगा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में आनंदमय वातावरण तैयार करने का आह्वान किया, ताकि विद्यार्थी सहजता से शिक्षा ग्रहण कर सकें। प्रशिक्षणार्थियों को कला आधारित शिक्षण पद्धतियों के साथ मूर्तिकला, हस्तकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समन्वयक डॉ. अमित कुमार पाठक, सह-संयोजक ईश्वर चंद्र विद्यासागर, इमरान अहमद व गिरीश प्रसाद मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed