फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB listened to the problems of the villagers

Shravasti News: एसएसबी ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

Sun, 07 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 07 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
SSB listened to the problems of the villagers
पंचायत भवन ककरदरी में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक करते एसएसबी के अधिकारी
सीमा चौकी ककरदरी के निकट पंचायत भवन में हुई ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक
विज्ञापन

श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा की ओर से सीमा चौकी ककरदरी के निकट पंचायत भवन ककरदरी में रविवार को ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी 62वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी ने की। जिसमें ककरदरी, गजोबरी, तुरसमा, असनहरिया के ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में एसएसबी 62वीं वाहिनी द्वितीय कमान अधिकारी संदीप कुमार जेटली ने मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने एसएसबी की ओर से की जा रही गश्त सहित सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत व गांव में लाइट की व्यवस्था के साथ ही राप्ती नदी से होने वाली कटान को रोकने के उपाय करने की बात कही।

इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अपने गांव व आसपास के क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही लोगों से सीमा पर आपराधिक गतिविधियों के बारे में चर्चा करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तत्काल एसएसबी को दें। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल इसकी सूचना दें। क्योंकि जब हमारा देश सुरक्षित रहेगा तभी हम भी सुरक्षित रहेंगे। लोगों को आपसी समन्वय बनाकर देशहित में कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिसमें ककरदरी, गजोबरी, तुरसमा, असनहरिया के ग्राम प्रधान व ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed