{"_id":"68efeef55e77e9bb970d3b86","slug":"ssb-beat-stadium-4-3-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114970-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एसएसबी ने स्टेडियम को 4-3 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एसएसबी ने स्टेडियम को 4-3 से हराया
Thu, 16 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में फुटबॉल मैच जीतने के बाद ट्रॉफी दिखाते खिलाड़ी। - स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में जारी द्वितीय स्वर्गीय मुख्तार अहमद राईनी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को एसएसबी व स्पोर्ट्स स्टेडियम क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसएसबी की टीम ने स्टेडियम की टीम को 4-3 के अंतर से मात देकर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और शुरुआती समय में मुकाबला बराबरी पर रहा। अंतिम छड़ों में एसएसबी की टीम ने एक गोल पर बढ़त बनाई और एक गोल के अंतर से फाइनल मुकाबला जीत दिया।
मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी प्रदान की। ट्राॅफी लेकर पहुंचे खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि यह जीत हमारे जवानों की शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि जवानों का मनोबल भी ऊंचा होता है।