{"_id":"6197e36abaae6d1da2682268","slug":"srawasti-srawasti-news-lko605195028","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की 49 बोटा लकड़ी बरामद, ट्रक सहित सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर की 49 बोटा लकड़ी बरामद, ट्रक सहित सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सोहेलवा जंगल से खैर की लकड़ी काट कर ट्रक से महानगरों को भेजी जा रही है। इसका खुलासा करते हुए एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गुरुवार रात एक ट्रक लकड़ी बरामद की। वन विभाग के एसडीओ, बलरामपुर अजीत प्रताप को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा सोहेलवा जंगल में खैर की लकड़ी काटी गई है जिसे ट्रक पर लादकर माफिया कहीं ले जाने की फिराक में हैं।
इसकी सूचना एसडीओ द्वारा एसएसबी 62वीं वाहिनी डी समवाय के सहायक उपनिरीक्षक मंजीत सिंह को दी गई। सूचना के बाद सहायक उपनिरीक्षक जवानों सहित मौके पर पहुंचे। जिन्होंने वन विभाग के उपनिरीक्षक भरत प्रसाद, तरुण तिवारी व एसडीओ सहित अन्य के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए बनगाई गांव के पश्चिम चकरोड पर नाकेबंदी की जहां उन्हें एक ट्रक आता दिखा जिसे रोकने पर ट्रक में सवार चालक सहित अन्य वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गए। ट्रक को टीम ने कब्जे में ले लिया। बाद में उसे वन कार्यालय तुलसीपुर रेंज ले जाया गया। ट्रक में 149 बोटा खैर की लकड़ी लदी थी, जिसे ट्रक सहित सीज कर दिया गया है। एसडीओ का कहना है कि मामला दर्ज कर माफियाओं की तलाश की जा रही है।