फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   sravasti

यातायात नियमों व टोल फ्री नंबर की रखें जानकारी, सोशल मीडिया पर अजनबी से रहें दूर

Mon, 22 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
sravasti
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित पुलिस की चौपाल में मौजूद पदाधिकारी व आत्मरक्ष? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भिनगा में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की चौपाल लगी। मौजूद महिला थाना प्रभारी व महिला आरक्षी ने छात्राओं से कहा कि आप सभी यातायात नियम व संकेतों सहित हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी रखें। बगैर हेलमेट न तो वाहन चलाएं और न ही वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करें। किसी भी हालत में अजनबी से सोशल मीडिया पर अपनी बात साझा न करें। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए अनजाने में भी कोई ऐसी गलती न करें। कोई भूल हो जाए तो उसे परिजनों से छिपाएं नहीं बल्कि तत्काल उन्हें इसकी जानकारी दें। यदि कोई व्यक्ति आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर दें। ताकि पुलिस उसको सबक सिखा सके। साथ ही सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण लें। महिला थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव समेत कई ने टिप्स दिए।
विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया पर अजनबी से अपनी बात, जानकारी साझा नहीं करना चाहिए। जानकारी का उपयोग कर अपराधिक प्रवृत्ति के लोग उनके साथ कुछ गलत कर सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
विज्ञापन

- केके यादव महिला थाना प्रभारी
यदि किसी बात को अपने अभिभावक से साझा करने में आपको हिचक हो रही है तो इसकी जानकारी अपने प्रधानाचार्य अथवा सबसे विश्वसनीय शिक्षक को दे सकते हैं। जहां तक संभव हो अपनी मां अथवा घर में बड़े लोगों से अपनी बात साझा करें। ताकि आपकी समस्या का सही से समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैसर जहां वार्डेन
छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ आत्मरक्षा का गुर भी सीखना चाहिए। साथ ही उन्हें इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि बैड व गुड टच क्या है। ताकि उनके आसपास के लोगों की इन बच्चियों को लेकर क्या सोच है। इसकी जानकारी हो सके।
- शिक्षिका वंदना शर्मा
बच्चियों को टोल फ्री नंबरों की जानकारी होना अनिवार्य है। जिससे विद्यालय अथवा हाट बाजार आते जाते यदि उन पर कोई कुदृष्टि रखे तो तत्काल पुलिस को सूचना देकर उसे सबक सिखा सकें।
- शिक्षिका शिक्षा
यदि आपके साथ कोई गलत नजर रखता है तो तत्काल इसकी जानकारी अपने माता पिता, महिला हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दें। ऐसा करने वालों का नाम व पता गोपनीय रखने के साथ ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर ऐसे लोगों को सबक भी सिखाएगी।
- महिला आरक्षी प्रतिमा अवस्थी
यदि आपको यातायात नियम व कानून के साथ साथ टोल फ्री नंबर की जानकारी रहेगी तो आप बेफिक्र होकर कहीं भी आ जा सकते हैं। जिससे वक्त जरूरत आप स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकें।
- महिला आरक्षी संध्या
पुलिस की चौपाल के माध्यम से जो हमें जानकारी मिली। इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय में होना चाहिए। ताकि वहां शिक्षा करने वाले छात्रों को इसकी जानकारी हो सके।
- छात्रा माही मिश्रा
आज हमें 1090, पावर एंजिल, यूपी-112, यातायात नियम, डायल-102, डायल-108 आदि सेवाओं के बारे में जानकारी मिली। साथ ही आत्मरक्षा के बारे में प्रशिक्षित भी किया गया।

- छात्रा शिवानी सोनी
पुलिस की चौपाल कार्यक्रम में हमको महिला सुरक्षा, आग से बचाव व आत्मरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जो हमारे लिए आवश्यक था।
- छात्रा इकरा बानो
किसी भी विपरीत परिस्थिति में हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि हमें हौसले के साथ उसका सामना करना है। इसके लिए जो आज हमें प्रशिक्षण मिला इससे हम आत्मनिर्भर होकर मुकाबला कर सकेंगे।
- छात्रा सहाना अंजुम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed