फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Son died in road accident, mother and niece injured

Shravasti News: सड़क हादसे में पुत्र की मौत, मां व भतीजी घायल

Mon, 26 Jun 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 26 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Son died in road accident, mother and niece injured
श्रावस्ती। अकबरपुर निवासी मां-बेटे मोटर साइकिल से भतीजी के साथ सोमवार को बहराइच जा रहे थे। पटना गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम सहित मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। यहां से मां-बेटे को बहराइच रेफर किया गया था। बेटे की बहराइच ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी मंजूर (25) पुत्र सोहराब अपनी मां इस्लामन (55) के साथ सोमवार को किसी काम से बहराइच जा रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर उसके साथ उसकी पांच वर्षीय भतीजी फूलजहां भी थी। जैसे ही वह मोटरसाइकिल लेकर पटना गांव के निकट पहुंचा तभी लकड़ी लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राॅली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल सवार मंजूर, इस्लामन व फूलजहां मार्ग किनारे दूर जा गिरे।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां मंजूर व इस्लामन की हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजूर की बहराइच ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि इस्लामन को लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं फूलजहां का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed