फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   So, after killing his wife and two children, did he murder his elder daughter?

Shravasti News: तो क्या पत्नी व दो बच्चों को मारने के बाद की बड़ी बेटी हत्या

Sat, 15 Nov 2025 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
So, after killing his wife and two children, did he murder his elder daughter?
श्रावस्ती। पांच मौतों के साक्षी बने कमरे का नजारा भी हत्याकांड की बारीकी की ओर इशारा करता मिला। कमरे में पड़े बेड पर शहनाज व उनके बगल में बेटे मुईन व बेटी गुलनाज के शव पड़े थे। वहीं बड़ी बेटी तबस्सुम का शव बेड के पैर वाले हिस्से में उल्टी दिशा में पड़ा था। तबस्सुम का सिर गुलनाज के पैर के पास, जबकि पैर मां शहनाज के पैर की तरफ था।
विज्ञापन

इससे शहनाज व दो बच्चों की हत्या के बाद बड़ी बेटी तबस्सुम की हत्या करने की संभावना जताई जा रही है। लोगों में चर्चा है कि घर के बरामदे में सो रही सौतेली मां फातिमा को जानकारी न हो जाए, इसके लिए रोज अली ने पहले पत्नी की हत्या की होगी। छोटे होने के चलते गुलनाज व मुईन को इसकी भनक नहीं लगी और बाद में रोज अली ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। यही कारण है कि बुआ के साथ सो रही बड़ी बेटी तबस्सुम को रात लगभग 10 बजे वो कमरे में लाया और उसे भी मार डाला। लोगों का मानना है कि तबस्सुम छह साल की थी और शोर मचा सकती थी।
विज्ञापन


शहनाज ने किया होगा संघर्ष, टूटी थीं चूड़ियां
कमरे में जिस बेड से शहनाज व उनके तीन बच्चों के शव बरामद हुए हैं, वहीं शहनाज के सिर के पास से टूटी चूड़ियों के भी अंश मिले हैं। इसके बाद शहनाज द्वारा घटना के दौरान संघर्ष करने व संघर्ष के दौरान की चूड़ियों के टूटने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed