{"_id":"5fb942ab8ebc3e9baf5cf40e","slug":"smuggler-arrested-with-hashish-srawasti-news-lko551071115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेपाल से तस्करी कर शुक्रवार की शाम भारत लाई जा रही एक किलो 116 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले में मल्हीपुर पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।
मल्हीपुर थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, चौकी प्रभारी गिरंट उप निरीक्षक रामप्रवेश यादव के साथ शुक्रवार शाम क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के देवरनिया नहर पुल के पास एक व्यक्ति मौजूद है, जो नेपाल से चरस लेकर दिल्ली जाने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नहर पुल के पास एक युवक को दबोच लिया, जिसकी पहचान बहराइच के थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम परसा निवासी बिजली उर्फ साबित अली के रूप में हुई।
उसके पास से पुलिस ने एक किलो 116 ग्राम चरस बरामद की। उसके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। इस बारे में एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि गिरफ्तार बिजली उर्फ साबित अली के विरुद्ध बहराइच के रिसिया थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी काफी शातिर है।