फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Six corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में कोरोना से छह संक्रमित

Tue, 06 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Six corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण भले ही लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट में जिले के छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले में मौजूदा समय कुल 57 मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच थोड़ी राहत भरी खबर भी है। विगत एक सप्ताह से कुल मिलने वाले संक्रमित मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में इकौना के कंजड़वा स्थित मुर्गी फार्म निवासी दो लोग व इकौना आनंद भवन फलमंडी निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही सिरसिया बाजार में एक, लक्ष्मनपुर बाजार में एक व गिलौला बाजार में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर जिले के सात लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें जमुनहा बाजार निवासी एक, इकौना के कंजड़वा निवासी एक, गिलौला बाजार निवासी दो, जमुनहा बाजार निवासी एक, भिनगा के संयुक्त जिला चिकित्सालय निवासी एक व सिरसिया बाजार निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अब तक 47417 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 43829 की रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।

992 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 57 मरीज एक्टिव हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 204 पहुंच चुकी है। इनमें से 49 जोन अब भी सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए लोग बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed