फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: Three bike riders died in collision with the vehicle carrying DJ, brother-in-law and brother-in-law

श्रावस्ती: डीजे ले जा रहे वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, जीजा और साले ने मौके पर तोड़ा दम

Sun, 13 Oct 2024 03:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती
अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 13 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

Road accident in Shravasti: श्रावस्ती में दशहरा के दिन एक दर्दनाक घटना हुई। यहां डीजे ले जा रहे अनियंत्रित वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Shravasti: Three bike riders died in collision with the vehicle carrying DJ, brother-in-law and brother-in-law
घटना में तीन लोगों की मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बौद्ध परिपथ स्थित मोहनीपुर पेट्रोल पंप के निकट तेलियनपुरवा में शनिवार देर रात डीजे लेकर जा रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार किशोर सहित दो की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


 इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवा जगदीश के मजरा गोबार निवासी राहुल कुमार (28) शनिवार को बाइक से कटरा गया था। इस दौरान बाइक पर उसके साथ उसका जीजा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम खरगूपुर के मजरा पासी पुरवा निवासी रवी प्रकाश  (30) व थाना क्षेत्र के ग्राम टड़वा महंत के मजरा परसौरा निवासी अभिषेक उर्फ नीरज  (16) भी था। जहां से देर रात तीनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही राहुल बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित मोहनीपुर पेट्रोल पंप के निकट तेलियनपुरवा पहुंचा। तभी डीजे लेकर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना में अभिषेक व रवि प्रकाश की मौत हो गई। जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ओम प्रकाश, सीओ सतीश कुमार व थाना प्रभारी ने घायल को सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया था। जहां हालत में सुधार न होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया है। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मौत के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना राजकुमार सरोज का कहना है कि अज्ञात चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed