फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Wed, 02 Nov 2022 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। इकौना की सीताद्वार झील पर कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीएम ने मेला परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण कर खामियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर लव-कुश की जन्मस्थली इकौना की सीताद्वार पर आठ से दस नवंबर तक विशाल मेले का आयोजन होगा। मंडल के जिलों से लोग आकर पवित्र सीताद्वार झील में स्नान कर माता जानकी का आशीर्वाद लेंगे। तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य सीताद्वार झील पर पहुंचे। उन्होंने मंदिर व झील पर मेले को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने म्रदिर परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। साथ ही मेला परिसर की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन

मेले में किसी प्रकार की मिलावटी मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ की बिक्री न हो इसके लिए जिला अभिहित अधिकारी को निर्देश दिया। वहीं, मेला परिसर में बिजली, प्रकाश, सफाई, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, घाटों पर बैरिकेडिंग, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिया। एसपी को मेला परिसर में अश्लील डांस पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने, सीएमओ को एंबुलेंस व मेडिकल कैंप लगाने, महिला तथा पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम रोहित, आरपी चौधरी सहित संबंधित अधिकारी व मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed