{"_id":"6aeb5f720e93bd07cd043eb2","slug":"advocates-express-outrage-over-kalpi-incident-submit-memorandum-to-sdm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124292-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: काल्पी घटना पर बिफरे अधिवक्ता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: काल्पी घटना पर बिफरे अधिवक्ता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Wed, 04 Nov 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
भिनगा तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
श्रावस्ती। जालौन जिले की कालपी तहसील में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में बुधवार को जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशीष भारद्वाज को सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने कहा कि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की निर्मम हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इस घटना से उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ी है। संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने सरकार से तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, राम पारस भार्गव, दिलीप कुमार तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।