फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

टीम भावना से काम कर जिले का विकास करें अधिकारी

Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। इकौना तहसील सभागार में बुधवार शाम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जहां उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना से काम कर जिले का चहुंमुखी विकास करने की नसीहत दी। वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसव बाद महिलाओं को कम से कम 48 घंटे अस्पताल में रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इकौना तहसील सभागार में उप मुख्यमंत्री, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एंव शिशु कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जहां उनके विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। वहीं अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करके जिले का चहुंमुखी विकास कर जिले को नंबर वन बनाने की सलाह दी। साथ ही योजनाओं से सभी पात्र व जरूरतमंदों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले मे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अधिक होने पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। संस्थागत प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को 48 घंटे हर हाल में अस्पताल में रोकने का निर्देश दिया। जिससे देखभाल के अभाव में जिले में किसी भी गर्भवती व धात्री महिला एवं नवजात शिशुओं की मौत न होने पाए। उन्होंने सीएमओ, प्रभारी चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एएनएम, आशा बहू व आशा संगिनियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही गरीब, असहाय, बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं तथा बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसका त्वरित निस्तारण करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए नियमित पुलिस गश्त, रोको टोको अभियान, असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों की निगरानी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, प्रोबेशन, राजस्व, आईसीडीएस, खाद्य एवं रसद, श्रम, समाज कल्याण, पशुपालन, विद्युत निगम, लोक निर्माण, सेवायोजन, नगर विकास, जल जीवन मिशन, उद्योग, वाणिज्यकर विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर उसे समय से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम नेहा प्रकाश व सीडीओ अनुभव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, विधायक सदर गोंडा प्रतीक भूषण, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed