{"_id":"62d6ee689c01093a6329d449","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6402251160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने मासूम सहित महिला को नहर में फेंका, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ ने मासूम सहित महिला को नहर में फेंका, केस दर्ज
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के डोमाई गांव स्थित राप्ती योजक नहर में सोमवार देर शाम एक महिला बहती दिखी। इसे नहर पर तैनात चौकीदार ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसके साथ मौजूद मासूम की तलाश जारी है। महिला के अनुसार मासूम सहित उसे उसके जेठ नेनहर में फेंका था। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाई के पास से होकर मुख्य राप्ती योजक नहर गुजरती है। इसमें सोमवार शाम नहर किनारे खेल रहे कुछ बच्चों को एक महिला बहती दिखाई पड़ई। बच्चों के शोर मचाने पर समीप स्थित नहर चौकी पर मौजूद चौकीदार ने नहर में छलांग लगाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूछताछ पर महिला की पहचान डोमाई गांव निवासिनी रेनू देवी पुत्री राम फकीरे के रूप में हुई। रेनू ने बताया कि उसके साथ उसका मासूम बेटा भी था। मां बेटे को उसका जेठ राम उग्गर पुत्र सुकई निवासी पाराबन कोतवाली भिनगा मायके छोड़ने जा रहा था। गांव के पास पहुंचते ही जेठ ने उसे बच्चे सहित नहर में धकेल दिया। इससे मासूम के पानी में डूब जो की आशंका है। पीड़िता को नहर से निकाले जाने के बाद स्थानीय लोगों उसके पिता राम फकीरे को भी मौके पर बुलाया गया। लेकिन बेटी से नाराज पिता राम फकीरे ने रेनू को पहचानने तक से इनकार कर दिया।
सूचना के बाद पहुंचे सिरसिया थाना प्रभारी पंकज कुमार द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से मासूम की तलाश कराई गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस पर खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ टीम द्वारा नहर में मासूम की तलाश की जा रही है। इस बीच बलरामपुर जिले के थाना लालिया अंतर्गत उदारहिया गांव के पास नहर से एक बच्चे का शव मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद महिला पुलिस के साथ रेनू को बच्चे के शव की शिनाख्त के लिए लालिया थाना भेजा गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।