फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman divorced; FIR registered following court order.

Shravasti News: विवाहिता को दिया तलाक, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 13 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman divorced; FIR registered following court order.
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडा निवासी बदरुनिशा ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदतनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनवरिया भोजा निवासी बदरुनिशा की शादी छह वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र के कुंडा निवासी सद्दाम के साथ हुई थी। बदरुनिशा का आरोप है निकाह के बाद से ससुरालीजन 50 हजार नकद व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस बीच 24 जुलाई को पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया। साथ ही मुंबई में दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति सद्दाम, ससुर मोंगरे, सास सैफुला, जेठानी कौसर व मिन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed