फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

जिले में लगाए जाएंगे 63 लाख पौधे

Wed, 11 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। हरियाली लाने के लिए जिले में पहली जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान चलेगा। इसके लिए 63 लाख 47 हजार 733 लाख पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 4223300 पौध वन विभाग खुद लगाएगा, जबकि 2124433 पौधे जिले के अन्य विभाग लगाएंगे।
विज्ञापन

भिनगा वन प्रभाग के साथ सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के दो रेंज यहां होने से हरियाली की कमी पूरी हो जाती है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी निजी नर्सरी व इतने बगीचे हैं कि हरियाली नजर आती ह। इसके बावजूद जिले को और हराभरा बनाने के लिए वन विभाग प्रतिवर्ष विशेष पौधरोपण अभियान चलाता है। इसके तहत इस वर्ष 63 लाख 47 हजार 733 पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 4223300 पौध वन विभाग स्वयं अपनी भूमि में रोपित करेगा। जबकि 2124433 पौध का रोपण जिले के अन्य विभाग करेंगे। जिसमें मनरेगा योजना, गांव पंचायत, पुलिस सहित अन्य विभाग शामिल होंगे। इस पौध से जिले में हरियाली होगी।
विज्ञापन

वृहद पौधरोपण के लिए पौध तैयार करने की जिम्मेदारी वन विभाग पहले से उठाए है। वन विभाग के प्रत्येक रेंज में नर्सरी तैयार की गई है। भिनगा रेंज की नर्सरी में सागौन व अन्य जंगली लकड़ियों के लिए पौधे तैयार किए गए हैं। इनका विभाग स्वयं उपयोग करने के साथ अन्य विभागों को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृहद वृक्षारोपण अभियान के लिए मनरेगा योजना के तहत जमुनहा के बरगदहा गांव में एक नर्सरी तैयार की गई है। इस नर्सरी में चालीस हजार पौधे मलीहाबाद से लाकर लगाए गए हैं। जबकि दस हजार पौधे स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए हैं। जिसमें अन्य फलदार पौधे शामिल हैं। इन मलीहाबादी आम के पौधों से भविष्य में कटिंग आदि कार्य करके एक वृहद नर्सरी तैयार करने की योजना है। लेकिन पहले चरण में तीस हजार पौध जो यहां तैयार हो गए हैं। जिनका उपयोग इस वर्ष किया जाएगा।
वृहद वृक्षरोपण की तैयारी पूरी है। एक जुलाई से जिले में पौध रोपण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
- एपी यादव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed